
महाराष्ट्र जैसे संकट की ओर बढ़ रही राजस्थान सरकार? सचिन पायलट फिर गहलोत गुट के टारगेट पर
AajTak
गहलोत गुट का सचिन पायलट पर लगाए जा रहे गंभीर आरोप के मामले में पार्टी नेतृत्व ने अभी चुप्पी साध रखी है. माना जा रहा है कि राजस्थान को लेकर कांग्रेस आलाकमान कोई बड़ा फैसला लेने वाला है, जिसकी वजह से सीएम गहलोत ने सचिन पायलट पर कुछ दिनों से हमले तेज कर दिए हैं. गहलोत जब पायलट के खिलाफ बोल रहे थे तो राजस्थान कांग्रेस चीफ गोविंद सिंह डोटासरा उनके साथ खड़े हुए थे.
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर हमले के बाद गहलोत खेमा पायलट पर हमलावर हो गया. अब गहलोत के खास शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि हमने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सचिन पायलट के मिले होने को देखा है. धारीवाल ने कहा कि अशोक गहलोत ने कुछ भी गलत नहीं कहा है, वो ठीक कह रहे हैं. दोनों सरकार गिराने में मिले हुए थे.
उधर कांग्रेस दफ्तर में अग्निवीर योजना के खिलाफ हुई बैठक में पत्रकार गहलोत के पायलट पर आरोंपों के बारे में पूछते रहे लेकिन दीपेन्द्र हुड्डा ने इस पर बोलने से मना कर दिया जबकि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एक हैं और मिलकर 2023 में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.
सचिन पायलट ने नहीं किया पलटवार
राहुल गांधी के सचिन पायलट के धैर्य रखने की तारीफ के बाद गहलोत का पायलट पर यह सीधा हमले से राजस्थान की राजनीति गरमा गई है. सचिन पायलट सोमवार को टोंक के दौरे पर आ रहे हैं. ऐसे में उम्मीद है कि वह अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर जवाब दे सकते हैं. उधर पायलट ने अपने समर्थकों से गहलोत गुट के किसी भी तरह के उकसावे में नहीं आने के लिए कहा है.
गहलोत ने यह लगाया था आरोप
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर सुलह के बाद सबसे बड़ा हमला बोला है. सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट कांग्रेस सरकार गिराने में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ साजिश में शामिल थे.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










