
महाराष्ट्र-गुजरात समेत इन राज्यों में बारिश ने मचाई तबाही, उफान पर नदियां, जानें मौसम पर IMD का अपडेट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 28 जुलाई को गोवा, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहींं दिल्ली में आज भी झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा.
देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है, जिसकी वजह से कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने आज यानी 28 जुलाई को गोवा, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली का मौसम देश की राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 28 जुलाई को भी दिल्ली में तेज बारिश होने की संभावना है. हालांकि, दिल्ली में बारिश होने के बाद से ही कई जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिमी हिमालय के कुछ भागों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है.दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज वहीं झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत ,ओडिशा के कुछ भागों पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, केरल, लक्षद्वीप, गुजरात के पूर्वी भागों और जम्मू और कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है.
देश की मौसमी गतिविधियां मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा कम दबाव वाला क्षेत्र अब गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा के ऊपर स्थित है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है. अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट वहीं मॉनसून की द्रोणिका सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति के करीब है. अगले 4 से 5 दिनों के दौरान इसके अपनी सामान्य स्थिति के करीब बने रहने की संभावना है. इसके अलावा भारतीय क्षेत्र में मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तरों पर 18 डिग्री उत्तर में शियर ज़ोन स्थित है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है. समुद्र तल पर अपतटीय द्रोणिका गुजरात से उत्तरी केरल तट तक पश्चिमी तट के साथ चलती है.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






