
महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में दो कट्टर माओवादियों का आत्मसमर्पण, 30 साल से थे सक्रिय
AajTak
गढ़चिरौली में शुक्रवार को दो कट्टर माओवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. इनमें रामसु दुर्गू पोयम (55) और रमेश कुंजाम (25) शामिल हैं. रामसु पर 8 लाख रुपये का इनाम था और वह 30 वर्षों से सक्रिय था. आत्मसमर्पण के बाद दोनों को पुनर्वास के तहत 4.5 लाख रुपये दिए जाएंगे.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शुक्रवार को दो कट्टर माओवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. इनमें 55 वर्षीय रामसु दुर्गू पोयम उर्फ नरसिंह और 25 वर्षीय रमेश कुंजाम उर्फ गोविंद शामिल हैं. रामसु पिछले 30 वर्षों से माओवादी गतिविधियों में सक्रिय था और 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था. वहीं, रमेश कुंजाम पर 2 लाख रुपये का इनाम था.
रामसु दुर्गू पोयम का माओवादी सफर
* 1992 में टिपागढ़ एलओएस में सदस्य के रूप में भर्ती हुए और 1995 तक काम किया.
* 1995 में 1996 तक माओवादी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए काकुर एलओएस में काम किया.
* 1996 से 1998 तक वह फिर से टिपागढ़ एलओएस में सक्रिय था.
* 1998 में माड क्षेत्र (छत्तीसगढ़) में स्थानांतरित हो गया और 2001 तक आपूर्ति टीम में काम किया.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










