
महाराष्ट्र: कोरोना संकट बढ़ा, नागपुर के बाद अकोला में भी लॉकडाउन, पुणे में नाइट कर्फ्यू
AajTak
नागपुर के बाद अब अकोला में भी लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है. अकोला में शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है.
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संकट तेजी से बढ़ता जा रहा है. नागपुर के बाद अब अकोला में भी लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है. अकोला में शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है. नागपुर, अकोला के अलावा पुणे में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. इतना ही नहीं 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज को बंदज करने का आदेश है. वहीं, पुणे में होटल, बार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे. यही नियम मॉल, थियेटर पर भी लागू होंगे.महाराष्ट्र-केरल समेत इन राज्यों में बढ़ रहा है संकट गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस का संकट एक बार फिर लोगों को डरा रहा है. भारत में बीते 24 घंटे में 23 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए, जो बीते कुछ दिनों में सबसे बड़ा आंकड़ा है. चिंता की बात ये है कि महाराष्ट्र, केरल समेत कुल 6 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना बेकाबू हो रहा है. भारत सरकार के मुताबिक, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु ऐसे राज्य हैं जहां पर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत में मौजूदा वक्त में जितने एक्टिव केस हैं, उनमें से 71.69 फीसदी मामले महाराष्ट्र-केरल से ही सामने आए हैं.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









