
महाराष्ट्र: कोरोनावायरस से 5 की मौत, 6,493 नए मामले किए गए दर्ज
AajTak
महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है. प्रदेश में आज कोरोना के 6493 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा 5 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है.
महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार डरावनी हो गई है. प्रदेश में आज कोरोना के 6,493 नए मामले दर्ज किए गए हैं. जबकि शनिवार को 4,205 नए केस रिपोर्ट किए गए थे. इसके अलावा आज 5 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है. राज्य में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 24,000 के पार पहुंच गई है. राहत की बात यह है कि आज 6213 संक्रमित कोरोना से ठीक भी हो गए हैं.
राज्य में नए वैरिएंट के पांच मरीज
पुणे के बीजे मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट के मुताबिक, आज राज्य में B.A.4 के 2 और B.A.5 के तीन नए मामले मिले हैं. नए वैरिएंट से संक्रमित मरीज मुंबई के रहने वाले हैं. इनका सैंपल कलेक्शन 10 से 20 जून के बीच किया गया था. इनमें 0-18 आयु वर्ग का एक, 26-50 आयु वर्ग के 3 और 50 से ज्यादा उम्र का एक मरीज शामिल है. इन पांच मरीजों में तीन पुरुष और दो महिलाएं हैं. अब राज्य में B.A.4 और B.A.5 के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 54 पहुंच गई है. इनमें से 15 मरीज पुणे, 33 मरीज मुंबई, 4 मरीज नागपुर और दो मरीज ठाणे के रहने वाले हैं.
एक्टिव केसों की संख्या 24 हजार के पार अब राज्य में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 24,608 पहुंच गई है. सबसे ज्यादा एक्टिव केस मुंबई में 12,727 और फिर ठाणे में 5,301 एक्टिव केस हैं. महाराष्ट्र का रिकवरी रेट 97.83 फीसदी है. राज्य में अब तक कुल 77,90,153 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










