महाराष्ट्र के नालासोपारा में LED लाइट बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, VIDEO
AajTak
नालासोपारा में बुधवार दोपहर एक LED लाइट बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई हैं. जानकारी के मुताबिक आग लगने से कंपनी में भारी नुकसान की आशंका है.
महाराष्ट्र के नालासोपारा में LED लाइट बनाने वाली एक कंपनी में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई हैं. जानकारी के मुताबिक आग लगने से कंपनी में भारी नुकसान की आशंका है. दरअसल, आग लगने की सूचना आसपास के लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई. हालांकि दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही आग ने विकराल रूप से लिया और कंपनी के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया. कई किमी दूर तक आसमान में काला धुआं दिखाई पड़ रहा था. मौके पर पुलिसबल भी पहुंचा है. आग पर काबू की कवायद जारी है.
दरअसल, मामला नालासोपारा के पेलहर फाटा का है. जहां राम नाम की एक कंपनी में एलईडी लाइट बनाने का काम होता है. बुधवार को अचानक इसमें आग लग गई. कंपनी से धुआं निकलता देख लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











