
महाराष्ट्र की चुनावी लड़ाई... AI तक आई, देखें दंगल
AajTak
महाराष्ट्र चुनाव की लड़ाई AI और बिटकॉइन तक आ गई है. सुप्रिया सुले पर बिटकॉइन के जरिए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं. एक ऑडियो के माध्यम से ऐसा कहा जा रहा है. वहीं, सुप्रिया सुले ने आरोपों से इनकार किया है. ऑडियो को AI जेनेरेटेड बताया है. साहिल जोशी के साथ देखें दंगल.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.











