
महाराष्ट्रः CM उद्धव ठाकरे ने वन मंत्री संजय राठौड़ को जारी किया समन
AajTak
महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड़ जो पुणे में एक युवती की मौत के मामले में नाम जुड़ने के बाद से अब तक सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे थे लेकिन अचानक वे मंगलवार को वाशिम जिले के एक मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया. अब मुख्यमंत्री ठाकरे ने समन भी जारी कर दिया है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज बुधवार को राज्य के विवादित मंत्री संजय राठौड़ को समन जारी किया है. पिछले दिनों एक युवती की खुदकुशी के मामले में नाम जुड़ने की वजह से संजय विवादों में हैं और अब मुख्यमंत्री भी उनसे नाराज बताए जा रहे हैं. 22 साल की टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण की खुदकुशी के मामले में कथित तौर पर उनका नाम जुड़ने की वजह से संजय राठौड़ विवादों में घिर गए हैं.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









