
महाराष्ट्रः सीएम एकनाथ शिंदे ने की पिछली MVA सरकार के फैसलों की समीक्षा, डिप्टी CM बोले- जल्दबाजी में बदले शहरों के नाम
AajTak
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस ने कैबिनेट की बैठक के बाद महाविकास अघाड़ी सरकार के फैसलों की समीक्षा की. डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि पिछली सरकार ने जल्दबाजी में शहरों के नाम बदले.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट की बैठक में पिछली महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार के फैसलों की समीक्षा की. सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि योजनाओं में तेजी लाने के लिए करोड़ों के ऋण को मंजूरी दी गई है. वहीं डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शहरों के नामकरण पर निर्णय जल्दबाजी में लिया गया और उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया.
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि MVA सरकार की पिछली कैबिनेट बैठक में कई शहरों के नाम बदलने का फैसला बेतरतीब ढंग से लिया गया था. इसलिए, इन निर्णयों की समीक्षा की और विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा, जिसे आगे केंद्र की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा लिए गए निर्णय ढहने वाले नहीं, बल्कि आगे बढ़ती सरकार के हैं. मुझे यकीन है कि हर राज्य इन फैसलों की सराहना करेगा.
वहीं सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर 'छत्रपति संभाजी नगर', उस्मानाबाद शहर का नाम बदलकर धाराशिव, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम 'लोकनेते डी.बी. पाटिल नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट' रखा गया. इसके अलावा मेट्रो, महाराष्ट्र ट्रांस हार्बर लिंक रोड (MTHL) और MMRDA के फ्लाईओवर जैसी विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए कैबिनेट की बैठक में 60,000 करोड़ के ऋण को मंजूरी दी गई. MMRDA के ऋण के लिए 12000 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी देने का भी निर्णय लिया गया.
देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष के नेता अजीत पवार पर भी निशाना साधा. फडणवीस ने आरोप लगाया कि हमारे फैसले को एमवीए ने बदल दिया क्योंकि यह बहुत सफल रहा और इसमें भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं थी.
ये भी देखें

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










