
महाराष्ट्रः अवैध संपत्ति का मामला, ACB ने बीजेपी नेता के पति के खिलाफ दर्ज की FIR
AajTak
पूजा चव्हाण केस में महाराष्ट्र में MVA सरकार की आलोचना करने के मामले में चित्रा वाघ बेहद मुखर रही हैं. वह मंत्री संजय राठौड़ के खिलाफ कार्रवाई के लिए की मांग कर रही हैं. विपक्ष का आरोप है कि राजनीतिक प्रतिशोध के कारण चित्रा के पति किशोर वाघ को निशाना बनाया गया है.
महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष चित्रा वाघ के पति किशोर वाघ के खिलाफ गलत तरीके से पैसे बनाने के मामले में एफआईआर दर्ज की है. हालांकि यह मामला 2016 का है. किशोर वाघ मुंबई के परेल स्थित गांधी मेमोरियल अस्पताल में लाइब्रेरियन के रूप में काम कर रहे थे. हालांकि एक मामले में 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद उन्हें 5 जुलाई 2016 को निलंबित कर दिया गया था.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









