
महाराष्ट्रः अमरावती-यवतमाल में कोरोना वायरस के विदेशी स्ट्रेन के कोई लक्षण नहीं
AajTak
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अमरावती और यवतमाल में अब तक कोविड-19 वायरस के नए स्ट्रेन नहीं मिले हैं. अमरावती, यवतमाल और सतारा से चार-चार सैंपल पुणे स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज में टेस्ट कराए गए हैं, जिसमें विदेशी स्ट्रेन नहीं पाए गए.
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से जुड़े केस कम होने का नाम नहीं ले रहा. अभी भी राज्य में 5 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले आ रहे हैं. इस बीच महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बयान जारी कर कहा है कि अमरावती और यवतमाल में अब तक कोविड-19 वायरस के नए स्ट्रेन नहीं मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि यह जानने की कोशिश की जा रही है कि राज्य के अमरावती, यवतमाल, सतारा और पुणे जैसे कुछ जिलों में अचानक नए मामले क्यों बढ़ रहे हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











