
'महाराजा एक्सप्रेस' से कल वृंदावन पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानिए इस ट्रेन की खासियत
AajTak
प्रेसीडेंट स्पेशल ट्रेन गुरुवार सुबह करीब 8 बजे नई दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से रवाना होगी और करीब 10 बजे वृंदावन रोड स्टेशन पहुंचेगी. राष्ट्रपति मुर्मु यहां श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करेंगी.
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 सितंबर 2025 को मथुरा-वृंदावन की विशेष यात्रा पर रहने वाली हैं. इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए भारतीय रेलवे ने देश की सबसे भव्य और लग्जरी ट्रेन 'महाराजा एक्सप्रेस' को 'प्रेसीडेंट स्पेशल ट्रेन' के रूप में तैयार किया है. यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से मथुरा तक चलेगी.
दरअसल, 'महाराजा एक्सप्रेस' की दुनिया की सबसे लग्जरी ट्रेनों में गिनती होती है. सामान्य तौर पर यह ट्रेन भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) द्वारा सर्दियों में हाई-एंड टूरिस्ट्स के लिए संचालित की जाती है.
महाराजा ट्रेन क्यों खास?
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस विशेष यात्रा के लिए 18 कोचों का विशेष रेक तैयार किया गया है, इनमें 12 कोच महाराजा एक्सप्रेस के होंगे, जिनमें राष्ट्रपति सुइट, डीलक्स सुइट, रेस्टोरेंट, लाउंज और पावर कार शामिल हैं. राष्ट्रपति और उनके स्टाफ के लिए ये लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके अलावा, सीनियर रेलवे अधिकारियों के लिए दो स्टैंडर्ड एसी कोच भी इस रेक में जोड़े गए हैं.
यात्रा को सुरक्षित और निर्बाध बनाने के लिए दो लोकोमोटिव (इंजन) लगाए जाएंगे. इनमें से एक मुख्य रूप से संचालन करेगा, जबकि दूसरा किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में तुरंत सेवा देने के लिए स्टैंडबाय पर रहेगा.
जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन गुरुवार सुबह करीब 8 बजे नई दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से रवाना होगी और करीब 10 बजे वृंदावन रोड स्टेशन पहुंचेगी. राष्ट्रपति मुर्मु यहां श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करेंगी. खासतौर पर राष्ट्रपति मुर्मु श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा में भी पूजा करेंगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












