
महाकुम्भ जाने वालों के लिए खुशखबरी, प्रयागराज और नैनी जंक्शन पर रुकेंगी ये ट्रेनें, जानें शेड्यूल
AajTak
Indian Railways: महाकुंभ के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. हम यहां आपको उन ट्रेनों की लिस्ट दे रहे हैं जो महाकुंभ के दौरान प्रयागराज और नैनी स्टेशनों पर रुकेंगी.
2025 में प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ को लेकर एक तरफ जहां स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. वहीं, दूसरी तरफ महाकुंभ में शामिल होने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर भारतीय रेलवे भी तैयारी कर रहा है. इसी क्रम में महाकुंभ-2025 के अवसर पर प्रयागराज जं. एवं नैनी जं. स्टेशनों पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया गया है. ताकि महाकुंभ में देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं को पहुंचने में आसानी हो सके. हम यहां पर उन सभी ट्रेनों की लिस्ट दे रहे हैं जो महाकुंभ के दौरान प्रयागराज और नैनी स्टेशनों पर रुकेंगी.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि महा कुंभ-2025 के अवसर पर रेलवे प्रशासन द्वारा श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित ट्रेनों का 02 मिनट का अस्थाई ठहराव प्रदान किया गया है.
यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट :
> राजेन्द्रनगर से 09.01.2025 से 27.02.2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 12393 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस प्रयागराज 00.20 बजे पहुंच कर 00.22 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
> राजेन्द्रनगर से 09.01.2025 से 27.02.2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 12394 नई दिल्ली- राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस प्रयागराज 00.38 बजे पहुंच कर 00.40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
> रक्सौल से 11.01.2025 से 22.02.2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक अंत्योदय एक्सप्रेस नैनी जं. 07.33 बजे पहुंच कर 07.35 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










