
महाकुंभ 2025: 1,249 KM लंबी पाइपलाइन नेटवर्क से होगी पानी की सप्लाई, शुरू हुई तैयारियां
AajTak
जानकारी के अनुसार, मेला क्षेत्र 25 सेक्टरों और 4,000 हेक्टेयर में फैला है. कार्यकारी अभियंता अमित राज ने बताया कि यहां पाइपलाइन बिछाने का काम पहले ही शुरू हो चुका है. उन्होंने यह भी बताया कि इस बार 'मेले' क्षेत्र पहले के कुंभ आयोजनों की तुलना में सबसे बड़ा है.
यूपी के प्रयागराज के संगम क्षेत्र में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 के लिए अस्थायी टेंट सिटी लगाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसमें पानी की आपूर्ति के लिए 1,249 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन नेटवर्क की योजना बनाई गई है. अधिकारियों ने ये जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश जल निगम (शहरी), प्रयागराज द्वारा 40 करोड़ की लागत से लगाई जा रही है. इसे 30 नवंबर 2024 तक पूरा किए जाने की उम्मीद है.
4 हजार हेक्टेयर में फैला है मेला क्षेत्र
जानकारी के अनुसार, मेला क्षेत्र 25 सेक्टरों और 4,000 हेक्टेयर में फैला है. कार्यकारी अभियंता अमित राज ने बताया कि यहां पाइपलाइन बिछाने का काम पहले ही शुरू हो चुका है. उन्होंने यह भी बताया कि इस बार 'मेले' क्षेत्र पहले के कुंभ आयोजनों की तुलना में सबसे बड़ा है. पूरे मेले क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए 1,249 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन नेटवर्क बिछाई जा रही है, जो परेड ग्राउंड, संगम से लेकर फाफामऊ, अरिल और झूंसी क्षेत्रों तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी.
पाइपलाइन नेटवर्क पूरा होने के बाद, लगभग 56,000 जल कनेक्शन सड़कों के किनारे अखाड़ा शिविरों और प्रशासनिक टेंटों के पास स्थापित किए जाएंगे. पानी की आपूर्ति 85 ट्यूबवेल्स और 30 जनरेटरों के माध्यम से की जाएगी, जो पंपिंग स्टेशनों से जुड़े होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि जल निगम के अभियंता और कर्मचारी 'मेले' क्षेत्र में प्रत्येक सेक्टर में काम की जांच के लिए तैनात रहेंगे.
यह भी पढ़ें: 'महाकुंभ के साथ काशी भी आएं', नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को PM मोदी ने दिया न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










