
महाकुंभ में बना महारिकॉर्ड, अब तक 49 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, देखें
AajTak
प्रयागराज में महाकुंभ का मेला दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है. पिछले एक महीने में इस मौके पर 49 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं...ये आंकड़ा अभी और बढ़ेगा,क्योंकि न तो मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ कम हुई है और न ही मेले के आयोजन को लेकर चल रही सियासत...दूर दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं और गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं ।

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










