
महाकुंभ में अनोखा जुगाड़... बंगाल से पोर्टेबल घर लेकर पहुंचा परिवार, होटल का झंझट खत्म, पैसा भी बचा और आराम भी
AajTak
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जहां लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, वहीं ठहरने के लिए होटल और धर्मशालाओं की भारी मांग के चलते कई लोग जगह की कमी से जूझ रहे हैं. यहां पश्चिम बंगाल से आया एक परिवार इस समस्या का अनोखा समाधान लेकर आया. उन्होंने ऑनलाइन दो फोल्डेबल टेंट खरीदे, जिन्हें आसानी से लगाया और मोड़ा जा सकता है. ये टेंट उनके लिए अस्थायी घर बन गए हैं.
प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते ठहरने के लिए जगह की समस्या न हो, इसको लेकर बंगाल की एक फैमिली ने अनोखा जुगाड़ निकाला. पश्चिम बंगाल से आया परिवार महाकुंभ में ठहरने के लिए अपना खुद का पोर्टेबल घर साथ लाया है. इस फैमिली के पास दो फोल्डेबल टेंट हैं, जिनमें 12 लोग आराम से ठहर सकते हैं.
इस परिवार ने ऑनलाइन ऑर्डर कर दो फोल्डेबल टेंट खरीदे, जिनकी कीमत मात्र 3000 रुपये थी. इन टेंटों को ऐसे डिजाइन किया गया है कि ये न केवल आरामदायक हैं, बल्कि इन्हें आसानी से कहीं भी फोल्ड कर रखा जा सकता है. परिवार के सदस्य बताते हैं कि टेंट के अंदर बैठकर वे आराम से बातचीत कर सकते हैं, और बाहर की कड़ी धूप का भी असर नहीं होता. इन टेंटों के अंदर बिल्कुल कमरे जैसी सुविधा मिलती है, जिससे उन्हें किसी होटल या लॉज की जरूरत नहीं पड़ी.
यहां देखें Video
यह भी पढ़ें: महाकुंभ में संन्यास लेने वाली थी एक्ट्रेस, फिर बदला इरादा, अब करेंगी शादी
इनके पास मौजूद फोल्डेबल टेंट में 12 लोगों का पूरा परिवार आराम से रह रहा है. सुबह होते ही वे अपने टेंट समेटकर आगे बढ़ जाते हैं और किसी नए घाट या खुले स्थान पर ठिकाना बना लेते हैं. महज 3000 रुपये में खरीदे गए इन टेंटों ने उनके ठहरने का पूरा खर्च बचा लिया. वे महाकुंभ में पूरे परिवार के साथ स्नान करने पहुंचे हैं.
इस परिवार ने पिछले आठ दिनों से महाकुंभ में अलग-अलग घाटों पर रुकने का तरीका अपनाया है. सुबह होते ही वे टेंट फोल्ड कर किसी बाग में रख देते हैं और दिनभर गंगा स्नान, पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल रहते हैं. शाम होते ही वे अपने टेंट किसी नए घाट के पास विश्राम करते हैं. महाकुंभ में आने वाले लाखों श्रद्धालु अक्सर महंगे होटलों और धर्मशालाओं में ठहरने के लिए मजबूर होते हैं, लेकिन इस परिवार ने अनोखा तरीका निकाला है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










