महाकुंभ: ' मुझे बदनाम कर दिया ...', चिमटे वाले बाबा को फिर आया गुस्सा, यूट्यूबर को पीटा
AajTak
महाकुंभ में आस्था और अध्यात्म का संगम देखने के लिए दुनियाभर से मीडिया आई है. दूसरी तरफ यूट्यूबर भी यहां अपनी रिपोर्टिंग के लिए पहुंचे हुए हैं. कवरेज के दौरान कई यूट्यूबर को बाबा के गुस्से का सामना करना पड़ा, जिनका वीडियो वायरल हुआ. इसी कड़ी में एक बाबा का वीडियो , जिसमें वह एक यूट्यूबर को चिमटे से मारते हुए दिखाई दिए थे.

अब उसी बाबा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वही कहानी दोहराई जा रही है. वीडियो में दिखता है एक यूट्यूबर महाकाल गिरी बाबा से मिलने आया था. वीडियो के दौरान यूट्यूबर ने कहा कि बहुत सारे यूट्यूबर बाबा को परेशान कर रहे हैं, तभी बाबा अपने पंडाल से चिल्लाते हुए बाहर आते हैं और कहते हैं कि 'न्यूज वालों ने मुझे बदनाम कर दिया'. इसके बाद बाबा ने अचानक यूट्यूबर पर हमला कर दिया.
पहले देखें वीडियो
कौन हैं ये बाबा
महंत महाकाल गिरी बाबा, जो हाल ही में UP TAK के साथ एक इंटरव्यू में अपनी कहानी साझा कर चुके हैं, उन्होंने बताया कि वे पिछले 9 सालों से अपना एक हाथ ऊपर खड़ा किए हुए हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.