
महाकुंभ: चेहरा छिपाने पर मजबूर हुई वायरल गर्ल मोनालिसा, फोटो खींचने वाले का मोबाइल पटका
AajTak
प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने आईं 17 साल की मोनालिसा भोसले आज सोशल मीडिया पर चर्चाओं का केंद्र बन गई हैं. उनकी झील-सी खूबसूरत आंखें और मासूम मुस्कान उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना चुकी हैं. लेकिन ये प्रसिद्धि उनके लिए परेशानी का सबब बन गई है.
प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने आईं 17 साल की मोनालिसा भोसले आज सोशल मीडिया पर चर्चाओं का केंद्र बन गई हैं. उनकी झील-सी खूबसूरत आंखें और मासूम मुस्कान उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना चुकी हैं. लेकिन ये प्रसिद्धि उनके लिए परेशानी का सबब बन गई है.
मोनालिसा के पीछे महाकुंभ मेले में लोग ऐसे पड़ गए कि उनके लिए बिजनेस करना मुश्किल हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखा कि कोई उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ में है, तो कोई यूट्यूबर इंटरव्यू के लिए उन्हें घेर रहा है.
एक और वायरल वीडियो में मोनालिसा को काला चश्मा और मास्क पहने देखा गया. वीडियो में दिखा कि वह भीड़ से बचने की हर संभव कोशिश कर रही हैं. उनकी परेशानियों का आलम तब बढ़ गया, जब एक शख्स ने उनका चेहरा कैमरे में कैद करने की कोशिश की. नाराज मोनालिसा ने उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया.
वहीं एक और वीडियो सामने आया जिसमें उनको काला चश्मा पहने देखा जा सकता है.इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा लोगों से बचने के लिए ना सिर्फ मास्क, बल्कि आंखों पर काला चश्मा भी लगाती नजर आ रही है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












