
महसा अमिनी की मौत के बाद ईरान की सड़कों पर संग्राम जारी, 'खूनी शुक्रवार' के विरोध में उतरे हजारों लोग
AajTak
ईरान की जनता सड़कों पर उतरकर लगातार विरोध कर रही है. यहां महसा अमिनी की मौत के बाद लोगों में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त है. दरअसल, ईरान में 30 सितंबर को विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाबलों की फायरिंग में 66 लोग मारे गए थे. विरोध स्वरूप लोगों ने इस दिन को 'खूनी शुक्रवार' के रूप में मनाया. साथ ही जमकर नारेबाजी की.
ईरान में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है. जनता आक्रोशित है. बीते करीब 2 महीने से विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है. यहां कुर्दिश महिला महसा अमिनी की मौत के बाद लोगों में भयंकर आक्रोश है. हजारों लोगों ने दक्षिण-पूर्व हिस्से में प्रदर्शन किया. साथ ही 30 सितंबर को सुरक्षाबलों द्वारा की गई कार्रवाई का विरोध करते हुए इस दिन को 'खूनी शुक्रवार' के रूप में मनाया.
एजेंसी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने 30 सितंबर को सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी ज़ाहेदान में प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करते हुए फायरिंग की थी. इमसें करीब 66 लोगों की मौत हो गई थी. इसे स्थानीय जनता ने 'खूनी शुक्रवार' का नाम दिया है. हालांकि इस बारे में अधिकारियों ने कहा कि आक्रोशित लोग ही भीड़ को उकसा रहे थे.
ज़ाहेदान में शुक्रवार को हजारों लोगों ने फिर से मार्च निकाला. इसके वीडियो लोगों ने अपने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किए हैं. दरअसल, 30 सितंबर को एक स्थानीय लड़की की हत्या के मामले में आरोप लगाया गया था कि पुलिस अधिकारी द्वारा पहले उसका रेप किया गया था, बाद में उसे गोली मार दी गई थी. हालांकि उच्च अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है.
वहीं, कुर्दिश महिला महसा अमिनी की मौत के बाद सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू हो गए थे, महसा की 16 सितंबर को पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी. पुलिस ने उसे 13 सितंबर को गिरफ्तार किया था. आरोप था कि तेहरान में अमिनी ने सही तरीके से हिजाब नहीं पहना था जबकि ईरान में हिजाब पहनना जरूरी है. अमिनी को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया. वहां तबीयत बिगड़ी तो अमिनी को अस्पताल ले जाया गया. तीन दिन बाद खबर आई कि अमिनी की मौत हो गई. राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन तब से एक विद्रोह में बदल गए हैं, इसमें छात्रों से लेकर डॉक्टरों, वकीलों, श्रमिकों और एथलीटों तक ने भाग लिया. इसमें देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खमेनेई के खिलाफ लोगों ने जमकर गुस्सा निकाला.
ये भी देखें

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









