
'महमूद ने मेरा फायदा उठाया', सालों बाद अरुणा ईरानी का शॉकिंग दावा, बोलीं- तीसरी शादी करना चाहते थे
AajTak
एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने दिग्गज कॉमेडियन महमूद के साथ अपने रिश्ते को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने शोषण और तीसरी शादी तक की बात कह डाली है. उनके खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है.
सीनयर एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने 1990 के दशक में शादीशुदा फिल्ममेकर कुकू कोहली से शादी की थी. लेकिन उससे पहले उनका रिश्ता दिग्गज कॉमेडियन और एक्टर महमूद के साथ था. वो भी उस दौरान शादी शुदा थे. लेकिन अरुणा ने हाल ही में खुलासा किया है कि महमूद ने उनका फायदा उठाया था. साथ ही ये भी कहा कि अगर सब कुछ अलग होता तो वह उनकी तीसरी पत्नी बन सकती थीं.
अरुणा ईरानी के बड़े खुलासे
अरुणा ईरानी ने बताया कि उनकी मां उन्हें बार-बार महमूद से रिश्ता तोड़ने को कहती थीं. लेकिन वो अपनी मां से कहती थीं कि वो महमूद के साथ हैं. अरुणा ने माना कि करियर के शुरुआती दिनों में महमूद ने उनकी काफी मदद की थी और उन्हीं एहसानों के चलते वो उनके करीब आ गईं. जूम से बातचीत में उन्होंने कहा कि वो उनके एहसानों के बोझ तले दब गई थीं.
अरुणा ईरानी ने कहा- महमूद जी पहले से ही दो शादियां कर चुके थे. लोग मुझे घर तोड़ने वाली कहते थे. मेरी मां हमेशा कहती थीं कि ये रिश्ता गलत है और मुझे इसे खत्म कर देना चाहिए. जब मैं मशहूर हो गई, तो महमूद मुझसे दूरी बनाने लगे. मैं उन्हें पूरी तरह दोष नहीं देती, क्योंकि संघर्ष के दिनों में उन्होंने मेरी बहुत मदद की थी.
अरुणा ने आगे कहा कि महमूद ने उनका शोषण किया. उनका व्यवहार देखकर मुझे समझ आ गया कि वो खुलकर मेरा फायदा उठा रहे हैं. धीरे-धीरे ये रिश्ता मेरे लिए बहुत उलझन भरा हो गया.
महमूद तीसरी शादी करना चाहते थे













