
महंगी हुई Honda Shine BS6, 30 जून तक कैशबैक से बचाएं इतने रुपये
AajTak
होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय Honda Shine के दाम में एक बार फिर बढ़ोत्तरी की है. 2 महीने में ये दूसरी बार है जब इसके दाम बढ़े हैं. जानें पूरी डिटेल
दोपहिया वाहन कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने एक बार फिर से अपनी लोकप्रिय बाइक Honda Shine के दाम बढ़ा दिए हैं. लेकिन अभी इस पर निश्चित अवधि के लिए कैशबैक ऑफर भी चल रहा है. 1,000 रुपये से ज्यादा बढ़े दाम कंपनी ने Honda Shine के दाम में इस बार 1,072 रुपये की बढ़ोत्तरी की है. दो महीने के भीतर ये दूसरी बार है जब Honda Shine के दाम बढ़ाए गए हैं. ये दाम BS-6 वर्जन के लिए बढ़े हैं. इसके बाद दिल्ली में इस मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम प्राइस 71,550 रुपये से शुरू है. ये प्राइस ड्रम ब्रेक मॉडल के लिए है. वहीं डिस्क ब्रेक मॉडल के लिए इसकी शोरूम प्राइस 76,346 रुपये से शुरू हो रही है. मोटरसाइकिल की कीमत के अलावा इसके फीचर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












