
महंगा हो गया Redmi Note 10 Pro, यहां जाने क्या है अब नई कीमत
AajTak
चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने अपने स्मार्टफोन Redmi Note 10 Pro की कीमत बढ़ा दी है. कंपनी ने Redmi Note 10 Pro के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में इजाफा किया है. इस स्मार्टफोन को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था.
चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने अपने स्मार्टफोन Redmi Note 10 Pro की कीमत बढ़ा दी है. कंपनी ने Redmi Note 10 Pro के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में इजाफा किया है. इस स्मार्टफोन को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था. Redmi Note 10 Pro की कीमत 500 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है. नई कीमत इसके तीनों ही कलर मॉडल्स पर एप्लीकेबल है. इसे इस साल मार्च में 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. अब इसकी नई कीमत 17,499 रुपये है. नई कीमत ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐमेजॉन और Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिख रही है. इस सीरीज में कंपनी ने तीन फोन लॉन्च किए थे. लॉन्च के टाइम Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को एकसाथ कंपनी की ओर से पेश किया गया था.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












