
मस्तक पर त्रिपुंड, हाथ में त्रिशूल और त्रिकालदर्शी के दर्शन... काशी विश्वनाथ पहुंचे पीएम मोदी ने की दिव्य-भव्य पूजा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जब वाराणसी पहुंचे तो यहां उन्होंने एक रोड शो किया और भाजपा द्वारा तीसरी बार इस सीट से मैदान में उतारे जाने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र में जोरदार स्वागत के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की. भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हवाईअड्डे के बाहर सड़कों पर कतार में खड़े थे.
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बीजेपी पूरी तैयारी के साथ चुनावी समर में कूद पड़ी है, वहीं खास बात है कि पीएम मोदी ने भी खुद को पूरी तरह इसमें झोंक दिया है. कुछ दिनों की बात है. चुनाव आयोग, चुनावी कार्यक्रमों की घोषणा करने ही वाला है, पीएम मोदी इससे पहले ही एक्टिव मोड में आ चुके हैं और कार्यकर्ताओं को भी सक्रियता के साथ जुट जाने का संदेश दिया है.
पीएम मोदी शनिवार को वाराणसी पहुंचे, किया रोड शो इसी कड़ी में शनिवार को पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, यहां उन्होंने मेगा रोड शो किया और फिर काशी विश्वनाथ में पूजा भी की. असम और अरुणाचल के दौरे से लौटे पीएम मोदी ने शनिवार रात काशी में ही रात्रि विश्राम किया. इसके बाद रविवार को पीएम आजमगढ़ पहुंचेंगे.
काशी विश्वनाथ में पीएम मोदी ने की पूजा शनिवार रात काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ की पूजा की, इस दौरान मंदिर का भव्य नजारा देखने योग्य था. खुद पीएम मोदी भी बाबा के रंग में रंगे नजर आए. महाशिवरात्रि से एक दिन बाद उन्होंने बाबा विश्वनाथ की भव्य पूजा की. माथे पर त्रिपुंड चंदन लगाए, त्रिशूल उठाए और मंदिर में पूजा करते पीएम मोदी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










