
'मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाने से हम सहमत नहीं', सनातन पर आग उगलने वाले उदयनिधि स्टालिन ने राम मंदिर पर बोला
AajTak
सनातन धर्म पर विवादित बयान देने वाले तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि डीएमके किसी भी आस्था या धर्म की विरोधी नहीं है, लेकिन हम मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाने से सहमत नहीं हैं.
सनातन धर्म पर विवादित बयान देने वाले तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर पर प्रतिक्रिया दी है. उदयनिधि ने कहा कि डीएमके किसी भी आस्था या धर्म की विरोधी नहीं है. उन्होंने कहा कि हम मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाने से सहमत नहीं हैं.
उदयनिधि ने कहा, "करुणानिधि ने हमेशा कहा था कि डीएमके किसी भी आस्था या धर्म की विरोधी नहीं है. मंदिर बनना कोई समस्या नहीं है, लेकिन हम मस्जिद तोड़कर वहां मंदिर बनाने से सहमत नहीं हैं. अध्यात्मवाद और राजनीति को न मिलाएं."
बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माणकार्य चल रहा है और 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेता शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विपक्ष के भी कई नेताओं को निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन ज्यादातर नेताओं ने इस कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया है.
'करुणानिधि का पोता हूं, नहीं मागूंगा माफी', चुनाव नतीजों के बाद सनातन पर फिर बोले उदयनिधि
उदयनिधि ने डेंगू-मलेरिया से की थी सनातन की तुलना
उदयनिधि स्टालिन सनातन और हिंदू धर्म पर विवादित बयान देकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं. उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की थी. उन्होंने कहा कि सनातन का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए बल्कि इसे समाप्त ही कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए. हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते. हमें इसे मिटाना है. इसी तरह हमें सनातन को भी मिटाना है.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










