
'मस्क से खुश नहीं तो निकाल दूंगा बाहर...', नाराज कैबिनेट सदस्यों को ट्रंप की चेतावनी
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने कैबिनेट बैठक में एलन मस्क और DOGE का समर्थन किया. बैठक में उन्होंने कहा कि कैबिनेट के कुछ सदस्य मस्क के काम से असहमत हैं. ऐसे लोगों को ट्रंप ने हंसी में ही सही, लेकिन बड़ी चेतावनी दे डाली.
बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की पहली कैबिनेट बैठक हुई जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उनके मंत्रिमंडल के कुछ सदस्य एलन मस्क से 'थोड़े असहमत' हैं. बैठक के दौरान ट्रंप ने सरकारी खर्च और केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या में कटौती के लिए मस्क और DOGE में उनकी टीम की तारीफ की. साथ ही मजाकिया अंदाज में ही सही लेकिन ट्रंप ने मस्क से नाराज कैबिनेट सदस्यों को चेतावनी भी दे डाली.
DOGE यानी डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी का नेतृत्व मस्क के हाथ में है. यह एक एडवायजरी बॉडी है जो ट्रंप के कार्यकारी आदेश के बाद अस्तित्व में आई. अमेरिका की हर सरकारी एजेंसी के लिए DOGE के चार कर्मचारी काम करते हैं. ट्रंप के DOGE का मिशन सरकारी कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाना और बेवजह के सरकारी खर्चों में कटौती करना है.
मस्क ने दावा किया है कि DOGE ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर और सरकारी कार्यक्रमों में कटौती करके अब तक अमेरिकी करदाताओं के लगभग 65 अरब डॉलर बचाए गए हैं.
अरबपति मस्क से नाराज हैं कैबिनेट के कुछ लोग
सीएनएन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों और ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को मस्क जो निर्देश दे रहे हैं, वो कैबिनेट सचिवों को परेशान कर रहे हैं. ट्रंप ने भी कैबिनेट बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उनके मंत्रिमंडल के कुछ सदस्य एलन मस्क से थोड़े असहमत हैं.
ट्रंप ने कहा, 'उनके मन में एलन और उनके काम के प्रति बहुत सम्मान है लेकिन कुछ लोग इससे थोड़ा असहमत भी हैं. लेकिन मैं आपको बता दूं कि मुझे लगता है कि सभी लोग न केवल खुश हैं, बल्कि रोमांचित भी हैं.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









