
मसूद अजहर पर क्यों मेहरबान हुई PAK की शहबाज सरकार? देखें ब्लैक एंड व्हाइट
AajTak
भारत के मिसाइल हमले के बाद पाकिस्तान सरकार मसूद अजहर को 14 करोड़ पाकिस्तानी रुपए मुआवजा दे रही है. ये रुपए इस आतंकी को मुआवजे के रूप में दिए जा रहे हैं क्योंकि उसके परिवार के 14 लोग भारत के मिसाइल हमले में मारे गए हैं. और इतना ही नहीं सरकार आतंकी ठिकानों का पुनर्निर्माण भी करा रही है. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.











