
मलेशिया में MGR के गाने पर झूमे हजारों लोग, पीएम मोदी हुए इम्प्रेस, बोले- PM अनवर भी फैन हैं
AajTak
मलेशिया में ‘सेलामत दातांग मोदीजी’ कार्यक्रम के दौरान MGR के गाने पर हुई रिकॉर्ड डांस परफॉर्मेंस ने पीएम नरेंद्र मोदी को इम्प्रेस कर दिया. खबर है कि इस प्रोग्रा में 12,000 से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा था, सभी इस परफॉर्मेंस पर झूमते नजर आए थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मलेशिया में भारतीय संस्कृति के भव्य जश्न की जमकर तारीफ की. उन्होंने खास तौर पर ‘सेलामत दातंग मोदीजी’ कार्यक्रम में हुई रिकॉर्ड तोड़ डांस परफॉर्मेंस की सराहना की, जिसमें 12,000 से ज्यादा भारतीय समुदाय के लोग और खुद मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भी शामिल हुए. कहा जा रहा है कि इस परफॉर्मेंस में 800 डांसर्स में परफॉर्म किया था.
मलेशिया में डांस परफॉर्मेंस के फैन बने पीएम
कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- मलेशिया में भारतीय संस्कृति का शानदार उत्सव! कुआलालंपुर में हुए कम्युनिटी प्रोग्राम का सबसे खास पल वह डांस परफॉर्मेंस था, जिसने मलेशिया में एक रिकॉर्ड बना दिया. इस डांस में शामिल सभी लोगों को बधाई.
इस परफॉर्मेंस ने पीएम मोदी को काफी इम्प्रेस किया. इसका वीडियो भी उन्होंने अपने X पर शेयर किया. इसके बाद इस डांस परफॉर्मेंस की चर्चा हर ओर होने लगी. दरअसल ये गाना फेमस दिवंगत एक्टर MGR की फिल्म से लिया गया था जिस पर सभी ने डांस परफॉर्मेंस दी.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा- मेरे मित्र प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा आयोजित लंच में जो गाना गाया गया, वह महान एमजीआर की फिल्म नालै नमधे का था. प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भी भारत के हम में से कई लोगों की तरह एमजीआर के बड़े प्रशंसक हैं.
गौरतलब है कि मलेशिया में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय मूल की आबादी रहती है, जिसमें अधिकांश लोग तमिल समुदाय से हैं.













