
मर्दों का सेक्स हार्मोन हार्ट अटैक-स्ट्रोक का खतरा कम करने में कारगर, स्टडी में दावा
AajTak
आजकल की खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट की वजह से लोगों में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है. हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहीं हैं. इन बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिए एक खास शोध किया गया है.
आजकल की खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट की वजह से लोगों में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है. हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियां तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहीं हैं. इन बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिए एक खास शोध किया गया है. हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस शोध में पुरुषों में पाए जाने वाले सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन का इस्तेमाल किया गया. शोधकर्ताओं का कहना है कि टेस्टोस्टेरोन थेरेपी के जरिये पुरुषों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है. शोधकर्ताओं के अनुसार जिन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की बहुत ज्यादा कमी होती है, उन्हें इसके सप्लीमेंट देकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे से बचाया जा सकता है. इस शोध को पूरा करने में 10 साल का समय लगा. दस साल तक की गई इस स्टडी को यूरोपियन एसोसिएशन ऑफ यूरोलॉजी कांग्रेस में प्रस्तुत किया गया है. ये स्टडी टेस्टोस्टेरोन की कमी वाले लोगों पर की गई थी. इस शोध में जर्मनी और कतर के 800 से अधिक उन पुरुषों को शामिल किया गया जिनमें टेस्टोस्टेरोन की कमी थी. टेस्टोस्टेरोन की कमी से पुरुषों में भूख में कमी, डिप्रेशम, यौन इच्छा में कमी और वजन बढ़ना जैसे समस्याएं होती हैं.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











