
मर्डर से एक महीने पहले श्रद्धा के साथ हिमाचल गया था आफताब, सामने आई ट्रांजेक्शन डिटेल
AajTak
श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में खुलासों का दौर अभी जारी है. अब जांच में खुलासा हुआ है कि श्रद्धा की हत्या करने से ठीक एक महीने पहले आफताब उसे लेकर हिमाचल के एक गांव गया था. यहां दोनों ने होटल मालिक को पैसे भी ट्रांसफर किए थे. जिसकी डिटेल सामने आई है.
श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में खुलासों का दौर अभी जारी है. अब जांच में खुलासा हुआ है कि श्रद्धा की हत्या करने से ठीक एक महीने पहले आफताब उसे लेकर हिमाचल के एक गांव गया था. यहां दोनों ने होटल मालिक को पैसे भी ट्रांसफर किए थे, जिसकी डिटेल सामने आई है.
आफताब और श्रद्धा अप्रैल में हिमाचल के तोष गए थे. यह गांव कसौल से आगे 30 किलोमीटर दूर है. दोनों तोष गांव के होटल में रुके थे. इसके ट्रांजेक्शन की डिटेल सामने आई है. चौंकाने वाली बात यह है कि अफताब ने होटल के रजिस्टर में एंट्री नहीं की थी. बस आधार कार्ड की कॉपी दी थी.
पुलिस को पहले से शक है कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या एक साजिश के तहत प्लान बनाकर की है. इसलिए मुमकिन है कि आफताब ने हत्या की साजिश कसौल में रच ली हो. इसलिए कसौल और तोष गांव के एक-एक होटल के रजिस्टर खंगाले जा रहे हैं.
दोनों ने मिलकर किया था पेमेंट
आफताब श्रद्धा के साथ हिमाचल के तोष गांव के होटल व्हाइट लॉट्स में रुका था. दोनों 6 अप्रैल को आकर रुके थे और 7 अप्रैल को ट्रेकिंग के लिए कुटला निकल गए थे. 8 अप्रैल को दोनों वापस आए और दोनों ने मिलकर होटल के मालिक कमल चंद को पेमेंट किया था.
रजिस्टर में नहीं की थी दोनों की एंट्री

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










