
मरे हुए ड्राइवरों के DL, ऑटो रिक्शा परमिट में करते थे फर्जीवाड़ा, दिल्ली के बुरारी RTO के मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समेत 14 अरेस्ट
AajTak
भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने ऑटो रिक्शा परमिट के रिनोवेशन और ट्रांसफर मामले में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है. एजेंसी ने इस मामले में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समेत 14 लोगों को अरेस्ट किया है. दरअसल ऑटो संघ की रिट याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने 12 मई 2022 को भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश दिए थे, जिसके बाद एसीबी ने यह खुलासा किया.
भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने गुरुवार को फर्जी ऑटो परमिट के मामले में एक मोटर वाहन इंस्पेक्टर समेत 14 लोगों को अरेस्ट किया है. इन गिरफ्तार लोगों में 10 हाई प्रोफाइल ऑटो फाइनेंसर, डीलर और तीन दलाल भी शामिल हैं. उन पर मिली भगत करके फर्जीवाड़े से बुराड़ी परिवहन प्राधिकरण में ऑटो-रिक्शा परमिट का गलत तरीके से ट्रांसफर और रिन्यूअल करवाने का आरोप है. अधिकारियों ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद एजेंसी द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप की जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है.
एसीबी ने कई ऑटो-रिक्शा यूनियनों द्वारा दायर एक रिट याचिका पर पिछले साल मई में पारित दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद यह जांच की थी. संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) मधुर वर्मा ने बताया कि रिट याचिका में ऑटो-रिक्शा के कई रजिस्ट्रेशन ऐसे नंबरों का उल्लेख पीड़ितों और मामलों के रूप में किया गया था, जिसमें अवैध घोषित कर दिया गया था.
याचिका में इस बात पर जोर दिया गया था कि ऑटो-रिक्शा फाइनेंसरों और डीलरों का इस ट्रेड पर कंट्रोल था, जिस कारण पीड़ित ड्राइवर और ऑटो-रिक्शा के मालिक असहाय हो गए थे. पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में अपराध की पुष्टि हुई.
मधुर वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान ऑटो-रिक्शा से संबंधित बड़ी संख्या में मूल रजिस्ट्रेशन की फाइलें बुराड़ी परिवहन प्राधिकरण से मिलीं. इसके बाद पिछले परमिट धारकों और वर्तमान परमिट धारकों की जांच की गई. इसके बाद फर्जी और मनगढ़ंत आवेदनों के आधार पर परमिट का स्थानांतरण और नवीनीकरण में प्राधिकरण के अधिकारियों, दलालों और डीलरों की भूमिका का पता चला.
जेसीपी ने बताया कि पीड़ितों और मृतक परमिट धारकों के परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने ऑटो-रिक्शा परमिट के हस्तांतरण और नवीनीकरण के लिए कभी कोई आवेदन नहीं दिया है. पता चला कि वर्ष 2021 में कई मामलों में परमिट धारकों की मृत्यु बहुत पहले ही हो गई थी. इसके बाद फर्जी आवेदनों के आधार पर उनके परमिट अन्य लोगों के नाम पर स्थानांतरित कर दिए गए. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 की धारा 7 के प्रावधान और भारतीय दंड संहिता की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






