
मरे हुए कॉकरोच और ऊपर कीड़े का बुरादा… इस रेस्टोरेंट में मिल रही है अजीबो-गरीब कॉफी
AajTak
बीजिंग के एक कीट-थीम वाले म्यूजियम ने कॉफी को ऐसा रूप दे दिया है कि देखने वाले दंग रह जा रहे हैं. यहां मिलने वाली कॉफी कोई बारिस्ता की नई रेसिपी नहीं, बल्कि कॉकरोच पाउडर और सूखे कीड़े के लार्वा से तैयार होती है. ऊपर से पीसा हुआ कॉकरोच पाउडर की टॉपिंग और अंदर प्रोटीन-भरे मीलवर्म… और बस, तैयार है चीन की यह अजीबो-गरीब कॉफी, जिसे पीने के लिए सच में हिम्मत चाहिए.
कैसे है इस कॉफी का टेस्ट!
जिन लोगों ने इसे चखा, उन्होंने इसकी टेस्टिंग को एक अनोखा अनुभव बताया. जो लोगों ने इसको टेस्ट किया, उनके मुताबिक इसका स्वाद खट्टा और हल्का मिट्टी जैसा लगता है. कीमत करीब 45 युआन (लगभग 500 रुपये) है, और सोशल मीडिया पर यह कॉफी इसलिए ट्रेंड कर रही है क्योंकि लोग इसे आजमाने की हिम्मत जुटा ही नहीं पा रहे हैं!
एक से बढ़कर एक ‘कीट-ड्रिंक्स’
यहां सिर्फ कॉकरोच कॉफी ही नहीं, बल्कि मेन्यू में और भी प्रयोग हैं.पिचर प्लांट के पाचक रस वाली कॉफी, जिसका स्वाद दिखने में डरावना लेकिन पीने में सामान्य बताया जाता है.स्पेशल चींटी वाली ड्रिंक, जिसे सिर्फ हैलोवीन पर बेचा गया और चंद घंटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गया.कुछ सीमित ड्रिंक्स जिनमें कीड़ों के एक्सट्रैक्ट मिलाए जाते हैं.
देखें वायरल वीडियो

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











