
मरने से पहले इंसान के दिमाग में क्या चलता है? रिकॉर्डिंग से सामने आई डिटेल
AajTak
मरते हुए मानव मस्तिष्क की पहली बार रिकॉर्डिंग हुई और पता चला कि मृत्यु से ठीक पहले क्या होता है. जब कोई जीवित इंसान की मौत होती रहती है, उस वक्त मस्तिष्क में क्या होता है, यह बात सदियों से वैज्ञानिकों को उलझन में डालती रही है.
वैज्ञानिकों की एक टीम ने मरते हुए मानव मस्तिष्क की पहली इंटरनल एक्टिविटी को कैद किया है, जो यह सजेस्ट करता है कि लोग उस वक्त अपनी 'लाइफ रिव्यू' का अनुभव कर रहे होते हैं.
यह रिकॉर्डिंग उस समय की गई जब 87 वर्षीय एक मरीज को मिर्गी के इलाज के दौरान हार्ट अटैक आया था.डॉक्टरों ने मस्तिष्क की गतिविधि पर नजर रखने के लिए उसके सिर पर एक उपकरण बांधा था, लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान ही उस व्यक्ति की मौत हो गई.
मरते हुए इंसान के मस्तिष्क की गतिविधि हो गई रिकॉर्ड हालांकि, वैज्ञानिकों ने मृत्यु के समय मस्तिष्क की 900 सेकंड की गतिविधि को कैद किया, जिससे उन्हें यह देखने में मदद मिली कि हृदय की धड़कन बंद होने से पहले और बाद के 30 सेकंड में क्या हुआ था. लुइसविले विश्वविद्यालय, केंटकी के डॉ. अजमल जेम्मार ने कहा कि रोगी की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जबकि EEG तब भी उसके मस्तिष्क पर नजर रख रहा था, जिससे मृत्यु से कुछ क्षण पहले मस्तिष्क में क्या होता है, इसका पहला साक्ष्य मिला.
दिमाग के तरंगों में दिखा बदलाव डॉ. जेम्मार ने कहा कि हृदय के काम करना बंद करने से ठीक पहले और बाद में, हमने न्यूरॉन के कंपनों के एक विशिष्ट बैंड में परिवर्तन देखा. ये ठीक वैसा ही कंपन था जैसा किसी पुरानी चीज की याद आते वक्त हमारे दिमाग में होता है. पहले और बाद में दिमागी तरंगों के माप से पता चला कि पुरानी जिंदगी की याद आने के समय मस्तिष्क का जो हिस्सा सक्रिय रहता है, धड़कन बंद होने से 30 सेकंड पहले वो एक्टिव हो गया था और कुछ देर बाद तक उसी तरह सक्रिय रहा.
तरंगें ऐसे कांपी जैसे पुरानी याद आने पर काम करता है मस्तिष्क जेम्मार ने कहा कि पुरानी यादों को फिर से प्राप्त करने में शामिल मस्तिष्क की तरंगे मरने से ठीक पहले एक्टिव हुई दिखी, जिससे पता चलता है कि जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं की याद मरने से ठीक पहले हमें आती है. ये ठीक वैसा ही है, जैसा किसी ने नजदीक से मौत को देखा हो और उस वक्त उसे जो अनुभव हुआ हो. यानी निकट-मृत्यु अनुभवों में बताई गई घटनाओं के समान ही मौत के ठीक पहले के कुछ सेकंड होते हैं.
वैसे लोगों से भी ली गई जानकारी जिन्होंने मौत को नजदीक से देखा था इसलिए लाइफ रिव्यू रिपोर्ट बनाने में कुछ वैसे लोगों से भी व्यापक रूप से जानकारी ली गई है, जिन्हें मौत को नजदीक से देखा है. वैसे लोगों ने कहा कि उन्होंने अपनी सम्पूर्ण जीवन गाथा को किसी फिल्म की तरह उस वक्त होते देखा. वहीं कई लोग इसे अपने जीवन को 'अपनी आंखों के सामने घूमते हुए' देखने के अनुभव के रूप में बताया.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











