
मयूर विहार फेस 2 में गंदे और बदबूदार पानी से दहशत, लोग बोले इंदौर जैसा हादसा न हो
AajTak
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस 2 में दूषित और बदबूदार पानी की आपूर्ति से लोग डरे हुए हैं. आरडब्ल्यूए का कहना है कि 40 साल पुरानी पाइपलाइन और सीवर की समस्या के कारण घरों में गंदा पानी आ रहा है. लोगों ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की है.
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस 2 इलाके में इन दिनों लोग डर के साये में जी रहे हैं. यहां पीने के पानी में गंदगी, बदबू और कीड़े मिलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की हालत इतनी खराब है कि न तो उसे पिया जा सकता है और न ही हाथ धोने लायक माना जा सकता है. इंदौर में हुए हालिया हादसे के बाद यहां के लोगों की चिंता और बढ़ गई है.
मयूर विहार फेस 2 की आरडब्ल्यूए के प्रेसिडेंट संजीव ने बताया कि इलाके की पानी की पाइपलाइन पिछले करीब 40 सालों से नहीं बदली गई है. उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों से हालात बेहद खराब हैं. कई बार मोटर चलाने पर सीवर का गंदा पानी सीधे घरों में आ जाता है. इस वजह से लोग मोटर चलाने से भी डरते हैं.
पानी में गंदगी, बदबू और कीड़े मिलने की शिकायतें
पॉकेट सी और पॉकेट एफ के निवासियों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि दूषित पानी पीने के बाद कई लोग बीमार पड़े हैं. कुछ लोगों को कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा और इलाज के बाद ही छुट्टी मिल सकी. लोगों का कहना है कि पानी में कई बार कीड़े भी दिखाई देते हैं, जिससे डर और गुस्सा दोनों बढ़ रहा है.
दिल्ली में दूषित पानी बनी बड़ी समस्या
इलाके के लोगों और आरडब्ल्यूए सदस्यों ने सरकार से अपील की है कि इंदौर जैसा हादसा दिल्ली में न हो. उनका कहना है कि इससे पहले कि कोई बड़ा हादसा हो, सरकार को दूषित पानी की समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए. लोगों की मांग है कि पुरानी पाइपलाइन बदली जाए और साफ पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









