
'मम्मी- मम्मी...' चीखती रह गई बेटी, फोटो के चक्कर में लहर में बह गई महिला- VIDEO
AajTak
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खतरनाक और चेतावनी देता वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें मुंबई के बांद्रा में बीच पर मस्ती करते परिवार को देखा जा सकता है. परिवार की खुशियां तब पलभर में मातम में बदल गईं जब परिवार की एक महिला समुद्र की तेज लहरों की चपेट में आकर बह गई.
कहते हैं आग हवा और पानी से कभी खिलवाड़ नहीं करना चाहिए क्योंकि ये जानलेवा हो सकता है. कभी वीडियो तो कभी सेल्फी के चक्कर में लोगों ने बहुत बार जान भी गंवाई है. हाल में वायरल हुए एक खौफनाक वीडियो को देखकर भी यही समझ आता है. इसमें मुंबई में बांद्रा को बैंडस्टैंड में एक कपल समुद्र किनारे परिवार के साथ इंज्वाय करता दिख रहा है लेकिन इसके बाद जो होता है वह डरावना है.
लहर में बह गई महिला, चीखता रहा परिवार
वीडियो में दिखता है कि कपल एक पत्थर पर बैठा समुद्र की लहरों के मजे ले रहा है और उनकी छोटी बच्ची इसका वीडियो बना रही है. बच्ची की आवाज वीडियो में साफ सुनी जा सकती है. समुद्र की लहरें ऊपर उठ रही हैं और पति पत्नी ने एक दूसरे तो पकड़ा हुआ है. इसके बाद एक तेज लहर आती है और महिला को अपने साथ बहा कर ले जाती है. बच्ची और पिता स्तब्ध होकर देखते रह जाते हैं. वीडियो में मम्मी- मम्मी चीखती बच्ची की आवाज साफ सुनाई दे रही है. महिला की पहचान 32 साल की ज्योति सोनार के रूप में हुई है.
'बैलेंस बिगड़ा और हम दोनों गिर गए'
महिला के पति मुंबई के रबाले के गौतम नगर निवासी मुकेश एक निजी फर्म में तकनीशियन के रूप में काम करते हैं. उन्होंने बताया, “मैंने उसे बचाने की पूरी कोशिश की. जब चौथी लहर ने हमें पीछे से मारा तो मेरा बैलेंस बिगड़ गया और हम दोनों फिसल गये. जब मैंने अपनी पत्नी की साड़ी पकड़ी तो एक शख्स ने मेरा पैर पकड़ लिया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.
उन्होंने आगे कहा, “हालांकि मेरी पकड़ मजबूत थी, फिर भी वह अपनी साड़ी से फिसल गई और मेरी आंखों के सामने समुद्र में खींच ली गई. मेरे बच्चे वहीं थे. वे मदद के लिए चिल्लाए लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका. मैं नहीं जानता कि वे इस इस घटना से कैसे उबरेंगे.”

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











