
ममता बोलीं- बांग्लादेश जाकर बंगाल पर लेक्चर दे रहे PM मोदी, ये चुनाव के नियमों का उल्लंघन
AajTak
सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि ऐसे समय जब बंगाल में मतदान हो रहा है, पीएम बांग्लादेश दौरे पर जाते हैं. बांग्लादेश में वह पश्चिम बंगाल पर लेक्चर देते हैं. यह चुनाव नियमों का उल्लंघन है.
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी के बांग्लादेश दौरे की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं. सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि ऐसे समय जब बंगाल में मतदान हो रहा है, पीएम बांग्लादेश दौरे पर जाते हैं. बांग्लादेश में वह पश्चिम बंगाल पर लेक्चर देते हैं. यह चुनाव नियमों का उल्लंघन है. #WATCH | In '19 LS polls when a Bangladeshi actor attended our rally, BJP spoke to Bangladesh govt&cancelled his visa.... When polls are underway here, you (PM) go to Bangladesh to seek votes from one section of ppl, why shouldn't your Visa be cancelled?We'll complain to EC:WB CM pic.twitter.com/CQfeUDgZ0y दरअसल, ममता बनर्जी बैरकपुर में चुनाव प्रचार कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि 'यहां चुनाव चल रहे हैं और वह (पीएम) बांग्लादेश जाते हैं और बंगाल पर लेक्चर देते हैं. यह पूरी तरह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









