
ममता बनर्जी ने सभी 42 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें बंगाल में क्यों टूटा INDIA ब्लॉक
AajTak
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को पश्चिम बंगाल की सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही कांग्रेस की लाखों कोशिशों के बाद भी बंगाल में इंडिया ब्लॉक टूट गया है.
विपक्ष गठबंधन 'इंडिया' ब्लॉक को रविवार को बड़ा झटका लगा है. पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने 'एकला चलो' का नारा देते हुए लोकसभा चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछा दी है. टीएमसी ने प्रदेश में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए सभी 42 सीटों पर अपने उम्मीदवारों नाम का ऐलान कर दिया है.
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के इस ऐलान के साथ ही विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के भविष्य पर एक बार फिर से संकट के बादल गहरा रहे हैं, लेकिन एक वक्त था जब इंडिया ब्लॉक को जोड़ने के लिए ममता बनर्जी खुद विपक्षी दलों के नेताओं से आगे आकर साथ चलते की बातें कह रहीं थीं.
क्यों टूटा गठबंधन
पश्चिम बंगाल में इंडिया ब्लॉक टूटने के पीछे कई वजह बताई जा रही हैं. जानकारों का मानना है कि टीएमसी और कांग्रेस गठबंधन न हो पाने के पीछे मुख्य वजह कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की बयानबाजी है, क्योंकि अधीर रंजन पिछले साल 2023 से लगातार ममता के खिलाफ बयान दे रहे हैं. ऐसे में साफ हो गया है कि ममता अधीर के खिलाफ कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती. और इसलिए उन्होंने हराने के लिए पार्टी ने अपने सबसे कद्दावर चेहरे को उनके खिलाफ उतारा है. दरअसल, ममता बनर्जी ने कहा कि हमने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. उन्होंने पहले कई बार मंच से कांग्रेस नेतृत्व पर उनके सुझाव और प्रस्ताव अस्वीकार करने का आरोप लगाए. और इसके बाद उन्होंने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है.
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का न्योता न मिलने से नाराज थी ममता!
जानकारों का यह भी कहना है कि राहुल गांधी जब अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ पश्चिम बंगाल पहुंचे थे तो उस वक्त ममता बनर्जी को यात्रा में शामिल होने के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी. उस वक्त ममता ने राहुल गांधी की नाम लिए बिना कहा कि वह पश्चिम बंगाल में यात्रा करने जा रहे हैं. शिष्टाचार के नाते भी उनको इसकी जानकारी नहीं दी गई. हालांकि कांग्रेस ने नेताओं ने ममता के इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया था और बताया कि ममता बनर्जी सहित इंडिया ब्लॉक के सभी साथियों को यात्रा में शामिल होंगे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










