
ममता के मंदिर दर्शन को अधीर ने बताया- BJP की कॉपी, गिरिराज बोले-चुनावी हिंदू!
AajTak
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम से अपना नामांकन कर रही हैं और उससे पहले उन्होंने शिव मंदिर में पूजा की. ममता बनर्जी के इस हिन्दू कार्ड को भारतीय जनता पार्टी ने एक चुनावी स्टंट करार दिया है.
पश्चिम बंगाल के चुनावी दंगल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस में आर-पार की जंग जारी है. बुधवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम से अपना नामांकन कर रही हैं और उससे पहले उन्होंने शिव मंदिर में पूजा की. ममता बनर्जी के इस हिन्दू कार्ड को भारतीय जनता पार्टी ने एक चुनावी स्टंट करार दिया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि ममता दीदी और राहुल गांधी चुनावी हिंदू हैं. यह सालों भर तुष्टीकरण करते हैं और चुनाव के समय जनता और मोदी जी के दबाव में मंदिर पहुंच जाते हैं. गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि सत्ता हाथ लगते ही इनके द्वारा दुर्गा पूजा पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है. बंगाल में लोगों को दुर्गा पूजा करने के लिए कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ते हैं. बंगाल में रोहिंग्या के साथ-साथ ममता दीदी भी नर्वस हैं। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि मंदिर जाएं या मस्जिद । वाह मोदी जी वाह। pic.twitter.com/9jHILP319v
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









