
'...मनोरंजन की पूरी गारंटी', ये लिख एलन मस्क ने शेयर किया 'स्टारशिप' धमाके का Video
AajTak
स्पेस एक्स के स्टारशिप रॉकेट बूस्टर ब्लास्ट होने से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. इसे खुद एलन मस्क ने शेयर किया है. वीडियो से ज्यादा इसका कैप्शन मजेदार है.
एलन मस्क की स्पेस एक्स का नया स्टारशिप रॉकेट बूस्टर लॉन्च होने के बाद विस्फोट कर गया. ब्लास्ट के बाद बूस्टर कई टुकड़ों में बंट गया. पृथ्वी पर नीचे आता ये मलबा किसी मिटयोर शॉवर की तरह दिखाई दे रहा था. इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं.
स्टारशिप रॉकेट बूस्टर के फेल होने और इसके ब्लास्ट का एक वीडियो एलन मस्क ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया है. ये वीडियो काफी वायरल हो चुका है और चर्चा का विषय बना हुआ है. अब तक इसे 45 मिलियन बार देखा जा चुका है.
'सफलता की नहीं, लेकिन मनोरंजन की पूरी गारंटी' इस वीडियो से जुड़ी सबसे दिलचस्प बात एलन मस्क की वीडियो के साथ दी गई कैप्शन है. उन्होंने रॉकेट बूस्टर के गिर रहे मलबे के वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है - सफलता निश्चित नहीं है, लेकिन मनोरंजन की गारंटी पक्की है. उन्होंने इस असफलता को भी मजेदार तरीके से भुनाया और इस घटना की रोमांचक वीडियो को शेयर किया.
जमीन पर गिर रहे थे टूटते तारे इस वीडियो में आसमान में रॉकेट जाता दिखाई देता है और अचानक धमाके के साथ कई टुकड़ों में तब्दील हो जाता है. फिर ये मलबे सैकड़ों टुकड़ों में बंट जाते हैं और धरती की तरफ आने लगते हैं. ये नजारा ऐसा दिखता है जैसे तारे टूटकर जमीन पर गिर रहे हो. ये वाकई में एक अदभुत दृश्य था.
टेक्सास में लॉन्च हुआ था रॉकेट बूस्टर अलग बात है कि इस टेस्ट में करोड़ों रुपये खर्च किये गए थे. इस मिशन के फेल होने से काफी पैसा और इससे जुड़े लोगों की मेहनत बेकार चली गई. यह दुनिया का सबसे बड़ा और शक्तिशाली रॉकेट था. इसे अमेरिका के टेक्सास से लॉन्च किया गया था. लॉन्च होने के कुछ ही मिनट बात ये धमाके के साथ टुकड़ों में बंट गया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











