
मनोज जारांगे की रैली में एक के बाद एक लोगों के गले से चेन उड़ाता गया शख्स, फिर...
AajTak
लातूर में मराठा आरक्षण आंदोलन करने वाले मनोज जारांगे ने एक रैली का आयोजन किया था जिसमें कई लोगों के सोने की चेन गायब हो गई थी. पुलिस ने रविवार को जब इसकी जांच की तो चेन चोरी के आरोप में बीड शहर से एक शख्स को गिरफ्तार किया. उसके पास से 2 लाख रुपये मूल्य के सोने के चेन बरामद किए गए हैं.
महाराष्ट्र के लातूर में एक जनसभा में मौजूद लोगों के सोने के चेन को चुराने के आरोप में पुलिस ने 33 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी से 2 लाख रुपये मूल्य का सोने का चेन भी बरामद किया है.
दरअसल लातूर में मराठा आरक्षण आंदोलन करने वाले मनोज जारांगे ने एक रैली का आयोजन किया था जिसमें कई लोगों के सोने की चेन गायब हो गई थी. पुलिस ने रविवार को जब इसकी जांच की तो चेन छीनने के आरोप में बीड शहर से एक शख्स को गिरफ्तार किया.
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी उमेश टाले के पास से 2 लाख रुपये की चोरी की चेन बरामद की है. अधिकारी ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
वहीं लातूर में ही एक अन्य घटना में पुलिस ने हत्या के आरोप में 23 साल के युवक को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बताया कि शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार करने पर 23 साल के युवक ने अपनी मां की कथित तौर पर हत्या कर दी.
उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात अहमदपुर तहसील के सताला गांव में हुई. आरोपी ज्ञानेश्वर नाथराव मुंडे ने अपनी मां संगीता नाथराव मुंडे (40) से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे लेकिन उन्होंने मना कर दिया.
अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर बेटे ने एक फरसा उठाया और अपनी मां के सिर पर दे मारा, जिससे उसकी मौत हो गई. ज्ञानेश्वर ने अपने घर का दरवाजा बंद कर दिया और भाग गया. हत्या के एक दिन बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










