
मनीष सिसोदिया के घर CBI रेड के खिलाफ AAP का हल्ला बोल, BJP से पूछेगी- छापे में क्या मिला
AajTak
दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. आम आदमी पार्टी आज बीजेपी हेडक्वार्टर का घेराव करेगी. साथ ही ये पूछेगी कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर हुई रेड में क्या मिला. AAP नेता और MLA दुर्गेश पाठक ने बताया कि 19 अगस्त को मनीष सिसोदिया के घर रेड की गई थी. हम इसका हिसाब बीजेपी से मांगेंगे.
दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. लिहाजा आम आदमी पार्टी आज दोपहर 12.30 बजे BJP के हेडक्वार्टर का घेराव करेगी. प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी बीजेपी से पूछेगी कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर हुई छापेमारी में क्या मिला. दरअसल, मनीष सिसोदिया के घर आबकारी मामले में CBI ने 19 अगस्त को छापेमारी की थी.
आम आदमी पार्टी नेता और विधायक दुर्गेश पाठक ने बताया कि मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई रेड की गई थी, इसमें क्या मिला. हम इस बारे में बीजेपी से हिसाब मांगेंगे. मनीष सिसोदिया के घर 19 अगस्त को सीबीआई ने छापा मारा था.
दुर्गेश पाठक ने बताया कि 7 दिन हो गए, मनीष सिसोदिया के घर 19 अगस्त को सीबीआई ने छापा मारा था. मनीष सिसोदिया के घर CBI की 14 घंटे की रेड हुई. लेकिन बीजेपी ये नहीं बता रही है कि उनके घर पर क्या मिला? उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग शनिवार को दोपहर 12.30 बजे बीजेपी हेडक्वार्टर पर जाकर पूछेंगें कि मनीष सिसोदिया के घर से क्या मिला?
संजय सिंह ने साधा था बीजेपी पर निशाना
दिल्ली के शिक्षा और आबकारी मंत्री के घर छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने के लिए ये छापेमारी की है. संजय सिंह ने कहा कि आज केंद्रीय जांच एजेंसियों का मजाक बना दिया गया है. आप सांसद ने कहा कि जब पूरी दुनिया में केजरीवाल के शिक्षा मॉडल की तारीफ हो रही है तो प्रधानमंत्री दिल्ली के शिक्षा मंत्री के खिलाफ सीबीआई की छापेमारी करा रहे हैं.
बीजेपी ने भी किया था प्रदर्शन

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







