
मनीष वर्मा पर आगे बढ़ने से पहले नीतीश कुमार ने पटनायक-पांडियन केस तो समझा ही होगा
AajTak
नीतीश कुमार का अपना अनुभव-संसार अपने आप में बहुत व्यापक है, लेकिन मनीष वर्मा के मामले में सही सलाह उनको नवीन पटनायक ही दे सकते हैं - क्योंकि उन्होंने अभी अभी ओडिशा में बीजेपी के हाथों सत्ता गंवाई है.
नीतीश कुमार ने पूर्व आईएएस अफसर मनीष वर्मा को जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है. मनीष वर्मा के नाम की चर्चा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के तौर पर भी होती रही है - चर्चा तो मनीष वर्मा के नालंदा से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी रही, लेकिन संभव नहीं हो सका.
मनीष वर्मा के नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के रूप में चर्चा ऐसे वक्त हो रही है, जब बिहार में करीब डेढ़ साल बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. ठीक वैसे ही जैसे ओडिशा में वीके पांडियन को नवीन पटनायक के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा था - उस नैरेटिव का क्या हश्र हुआ, ओडिशा के हालिया चुनाव के नतीजे मिसाल हैं.
ये ठीक है कि केंद्र में सत्ता बरकरार रखने के लिए बीजेपी नेतृत्व अभी नीतीश कुमार पर काफी निर्भर है, लेकिन कई कानून पास कराने के मामले ओडिशा के मुख्यमंत्री रहते नवीन पटनायक भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेता अमित शाह के लिए नीतीश कुमार से कम अहमियत नहीं रखते थे.
अव्वल तो ऐसा लगता नहीं, लेकिन अगर वास्तव में नीतीश कुमार के मन में मनीष वर्मा को लेकर कोई गंभीर ख्याल है, तो एक बार नवीन पटनायक से सलाह जरूर ले लेनी चाहिये. वैसे भी दोनो काफी पुराने दोस्त हैं - और नीतीश कुमार तो राजनीति में संबंधों की हमेशा ही दुहाई देते रहते हैं. चाहे वो एनडीए में बीजेपी के साथ रहें, या उससे दूर.
मनीष वर्मा और वीके पांडियन में कॉमन बातें
नीतीश कुमार और नवीन पटनायक की मुख्यमंत्री की पारी एक ही साथ शुरू हुई थी. 3 मार्च, 2000 को नीतीश कुमार ने पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, और 5 मार्च, 2000 को नवीन पटनायक पहली बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बने थे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










