
मध्य प्रदेश: 120KM की रफ्तार से गुजर रही थी ट्रेन, चोरों ने उसी ट्रैक का निकाल लिया लॉक, ऐसे टला हादसा
AajTak
मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग पर सतना-उचेहरा रेलवे स्टेशन के बीच रविवार रात महाकौशल एक्सप्रेस के ड्राइवर की सतर्कता की वजह से एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया. ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जबलपुर कंट्रोल को अलर्ट किया. जबलपुर से निजामुद्दीन की ओर जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस पिपरीकला से कुंदहरी के बीच डाउनट्रैक से गुजरी. उस समय 37 कंक्रीट स्लीपर अनलॉक थे.
मध्य प्रदेश के सतना जिले में अज्ञात लोगों ने मुंबई-हावड़ा रेलखंड की पटरियों की 158 चाबिायां निकाल ली थीं. यह घटना रविवार रात की है, जब महाकौशल एक्सप्रेस डाउनट्रैक से गुजरी तो ट्रेन से एक बोरी टकराई. लोको पायलट को बोरियों में चाबियां होने होने का आभास हुआ, जिसके बाद रेल प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई.
सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचे आरपीएफ के अधिकारियों ने घटनास्थल के पास से 158 चाबियां बरामद की. रेलवे ने इस मामले में उचेहरा थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.
क्या था मामला?
मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग पर सतना-उचेहरा रेलवे स्टेशन के बीच रविवार रात महाकौशल एक्सप्रेस के ड्राइवर की सतर्कता की वजह से एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया. ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जबलपुर कंट्रोल को अलर्ट किया. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पाया कि रविवार रात 9.15 बजे जिस समय जबलपुर से निजामुद्दीन की ओर जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस पिपरीकला से कुंदहरी के बीच डाउनट्रैक से गुजरी. उस समय 37 कंक्रीट स्लीपर अनलॉक थे. मौके से 150 से अधिक चाबियां बरामद की गईं.
माना जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने स्लीपर को लॉक करने के लिए लगाई गईं चाबियां निकाल ली थीं. मौके से दो साइकिल, हथौड़ा और पाना भी मिला है. महाकौशल के पीछे जबलपुर-रीवा इंटरसिटी और ताप्ती गंगा भी थी. आनन-फानन में ब्लॉक लिया गया. लगभग 40 मिनट के दौरान क्रंकीट स्लीपर को चाबियां लगाकर नए सिरे से लॉक किया गया. ट्रैक की फुल स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है. ट्रैक दुरुस्त हो जाने के बाद सुबह 11.15 बजे तक गाडियां 30 किलोमीटर प्रतिघंटा के कॉशन पर चलाई गईं.
घटना की जानकारी मिलने पर सोमवार को आरपीएफ के आईजी प्रदीप गुप्ता और कमांडेंट अरुण त्रिपाठी, एमपी पुलिस के एडीजीपी केपी वेंकटेश्वर राव और सतना एसपी आशुतोष गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे. कमांडेंट अरुण त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों को पकड़ने के लिए आरपीएफ के चार इंस्पेक्टर की टीम बनाई गई है. टीम में रेल पुलिस के दो दर्जन से भी ज्यादा जवान शामिल किए गए हैं.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








