
मध्य प्रदेश विधानसभा में MLA ने पूछा सवाल, मंत्री ने 15 किलो की फाइलें पकड़ा दीं
AajTak
मंदसौर से भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने विधानसभा में प्रश्न लगाकर, उज्जैन और इंदौर संभाग की ऐसी सड़कों के बारे में जानकारी मांगी थी, जिन पर टोल लगता है.
इन दिनों मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. सत्र में विधायकों ने मंत्रियों से उनके विभाग से जुड़े हुए सवाल भी जवाब के लिए सामने रखे हुए हैं. लेकिन ऐसे ही एक सवाल का मंत्री ने बीजेपी विधायक को इतना भारी जवाब दिया है कि इसे पढ़ने में ही माननीय के पसीने छूट रहे हैं. दरअसल, मंदसौर से भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने विधानसभा में प्रश्न लगाकर, उज्जैन और इंदौर संभाग की ऐसी सड़कों के बारे में जानकारी मांगी थी, जिन पर टोल लगता है. विधायक ने जानकारी मांगी थी कि ऐसी कितनी सड़कें हैं जिन पर पीडब्ल्यूडी विभाग टोल टैक्स वसूलता है. और उनपर कितने समय से टोल टैक्स लिया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने पूछा था कि इन सड़कों का सेफ्टी ऑडिट कितनी बार हुआ और अब तक इन सड़कों पर रखरखाव से लेकर इन पर होने वाली दुर्घटनाओं से जुड़ी हुई कितनी शिकायतें अब तक विभाग को मिल चुकी हैं.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









