मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता होगी लागू, CM शिवराज सिंह का बड़ा ऐलान
AajTak
बड़वानी के सेंधवा पहुंचे शिवराज सिंह ने कहा कि मैं इस बात का पक्षधर हूं कि भारत में अब समय आ गया है कि एक समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए. एक से ज्यादा शादी क्यों करें? कोई एक देश में दो विधान क्यों चले? नियम एक ही होना चाहिए. समान नागरिक संहिता में एक पत्नी रखने का अधिकार है तो एक ही पत्नी सबके लिए होनी चाहिए.
मध्यप्रदेश में "एक समान नागरिक संहिता" लागू करने शिवराज सरकार कमेटी बनाएगी. इस बाबत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि भारत में अब एक समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए. बड़वानी के सेंधवा में मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कई बार बड़े खेल हो जाते हैं. खुद जमीन नहीं ले सकते तो किसी आदिवासी के नाम से जमीन ले ली जाती है. कई बदमाश ऐसे भी आ गए हैं जो आदिवासी बेटी से शादी करके जमीन उसके नाम से ले लेते हैं.
बड़वानी के सेंधवा पहुंचे शिवराज सिंह ने कहा कि आज मैं जागरण की अलख जगाने आया हूं. बेटी से शादी की और जमीन ले ली. मैं तो इस बात का पक्षधर हूं कि भारत में अब समय आ गया है कि एक समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए. एक से ज्यादा शादी क्यों करें? कोई एक देश में दो विधान क्यों चले? नियम एक ही होना चाहिए.
उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भी मैं कमेटी बना रहा हूं. समान नागरिक संहिता में एक पत्नी रखने का अधिकार है तो एक ही पत्नी सबके लिए होनी चाहिए.
CM शिवराज का ऑन-द-स्पॉट एक्शन
मध्य प्रदेश में "पेसा एक्ट" की जागरूकता के मकसद से शुरु की गई जनजातीय गौरव यात्रा के दौरान सीएम शिवराज का लापरवाह अफ़सर पर ऑन द स्पॉट एक्शन देखने मिला. सीएम बड़वानी जिले के सेंधवा के ग्राम चाचरिया पहुंचे थे. सीएम ने मंच से सेंधवा जनपद पंचायत के सीईओ राजेन्द्र दीक्षित को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का एलान कर दिया. सीएम ने कहा कि कई शिकायतें मिल रही थीं, इसलिए CEO को सस्पेंड किया जाता है, क्योंकि जनता का हक़ किसी को भी नहीं खाने देंगे.
गुजरात और उत्तराखंड में हो चुकी है घोषणा

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.










