
मध्य पूर्व में संकट गहराया, एक साथ जंग के तीन मोर्चे खुले; लेबनान के बाद अब इजरायल का यमन पर हमला
AajTak
मध्य पूर्व में जंग का संकट गहराता जा रहा है. इजरायल ने तीन फ्रंट पर जंग छेड़ दिया है. इजरायल ने फिलिस्तीन, लेबनान के बाद अब यमन के साथ भी जंग शुरू कर दी है. इजरायली सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर जोरदार प्रहार किया है. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











