
मध्यप्रदेश: कुएं में मिला बाघिन का शव, शिकारियों ने निकाले नाखून और दांत
AajTak
बांधवगढ़ नेशनल पार्क के क्षेत्र संचालक विंसेंट रहीम के मुताबिक घटना जन्माष्टमी से ठीक पहले की है. जब बीट गार्ड्स को जंगल के एक हिस्से से तेज़ दुर्गंध की जानकारी मिली. सूचना पर वन विभाग के अमले ने जब तलाशी अभियान चलाया तो दमना बीट के कुएं में बाघिन का शव तैरता मिला.
टाइगर स्टेट के नाम से मशहूर मध्यप्रदेश में एक बार फिर शिकारियों ने बाघिन को अपना शिकार बनाया है. बांधवगढ़ नेशनल पार्क के मानपुर बफर परिक्षेत्र के दमना बीट के बांसा गांव के नजदीक एक कुएं में बाघिन का शव मिला है. मालूम होता है बाघिन के गले में तार बांधकर, भारी पत्थरों के साथ कुएं में फेंका गया था. शिकारियों ने मारने के बाद बाघिन के दांत और नाखून निकाल लिए थे.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











