
मधुबाला की भांजी ने न्यूजीलैंड की PM को लिखी चिट्ठी, बताई मां संग हुई टॉर्चर की कहानी
AajTak
लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो कनीज बलसारा की बेटी परवीज ने न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न को चिट्ठी लिखकर कनीज संग हुए खराब बर्ताव की शिकायत की है. रिपोर्ट के मुताबिक, परवीज ने चिठ्ठी में भाभी द्वारा उनकी मां कनीज के साथ किए गए अत्याचारों की पूरी जानकारी दी है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधुबाला अपने दौर की एक ऐसी अदाकारा थीं, जिनकी खूबसूरती की दुनिया आज तक कायल है. मधुबाला की नशीली आंखें और मुस्कुराहट हजारों दिलों को घायल कर देती थी. एक्ट्रेस के शानदार अभिनय के चर्चे आज तक होते हैं. लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि बॉलीवुड की इतनी बड़ी अदाकारा की बहन कनीज बलसारा के साथ उन्हीं के घर में बदसलूकी की गई.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












