
मथुरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, 8 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर
AajTak
मथुरा रिफाइनरी में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि यूनिट चालू करने के दौरान ये हादसा हुआ है. हादसे में 8 लोग घायल हो गए हैं, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.
मथुरा रिफाइनरी में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि यूनिट चालू करने के दौरान ये हादसा हुआ है. हादसे में 8 लोग घायल हो गए हैं, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए पास के सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
हादसे के बारे में मथुरा रिफाइनरी की जनसंपर्क अधिकारी रेनू पाठक ने फोन पर बताया कि AVU (एटमॉस्फियरिक वैक्कम यूनिट) शटडाउन के बाद चालू की जा रही थी. इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई, जिसमें 8 लोग जो आसपास काम कर रहे लोग बुरी तरह झुलस गए. जिनमें से दो 50 प्रतिशत, 2 चालीस प्रतिशत, चार कर्मचारी 20% झुलस गए हैं. उन्होंने ये भी बताया कि गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली अपोलो रेफर कर दिया गया है.
वहीं, एक घायल के परिजन पुष्पराज का कहना है कि यूनिट चालू करते वक्त अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसमें कई लोग झुलस गए हैं. उनका कहना है कि इस हादसे में उनका भाई भी बुरी तरह से झुलस गया. वह रिफाइनरी में संविदा कर्मचारी के तौर पर काम करता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










