
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर डीजल टैंकर ने मारी इनोवा में टक्कर, 7 लोगों की मौत
AajTak
यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात भीषण हादसा हुआ. अनियंत्रित डीजल टैंकर ने इनोवा कार में टक्कर मार दी. हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. मौके पर पुलिस के साथ प्रशासन के आलाधिकारी पहुंच गए. सभी मृतक हरियाणा के जींद के रहने वाले बताए गए हैं
उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार देर रात भीषण हादसा हुआ. थाना नौहझील इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर डीजल के टैंकर ने इनोवा कार में टक्कर मार दी. हादसे में इनोवा कार सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. सभी मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. थाना नौहझील अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन-68 के समीप ये हादसा हुआ. बताया गया है कि आगरा की तरफ से डीजल टैंकर तेल लेकर जा रहा था. अचानक टैंकर अनियंत्रित होते हुए डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ जा पहुंचा. इस दौरान नोएडा की तरफ से आ रही इनोवा कार में ये टैंकर जोर से टकरा गया. टक्कर इतनी भीषण थी, कि कार काफी दूर तक घिसटते हुए चली गई. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. एक ओर का एक्सप्रेसवे बंद हो गया, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही पुलिस को सूचना दे दी.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









