
मणिपुर हिंसा को लेकर क्या कन्फ्यूज है कांग्रेस नेतृत्व? चिंदंबरम को डिलीट करना पड़ा ट्वीट | Opinion
AajTak
मणिपुर हिंसा को लेकर देश के पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम खुद अपनी पार्टी में ही घिर गए हैं. उन्होंने मणिपुर हिंसा को लेकर एक ट्वीट किया था. स्थानीय कांग्रेस इकाई के विरोध के चलते उन्हें ट्वीट भी डिलीट करना पड़ा. आइये देखते हैं कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व क्या मणिपुर की हालिया परिस्थितियों को समझ नहीं पा रहा है?
मणिपुर का माहौल पिछले दो साल से इतना खराब हो चुका है कि मुख्यमंत्री बिरेन सिंह की बीजेपी सरकार को भी अब खतरा हो गया है. वहां विधायक, मंत्री, यहां तक सीएम भी सुरक्षित नहीं हैं. यही कारण है कि अभी हाल ही में सरकार में शामिल एक सहयोगी दल ने अपना समर्थन वापस ले लिया है. मुख्यमंत्री की चौतरफा निंदा हो रही है कि वे राज्य में शांति स्थापित करने में असफल रहे हैं. पर इसी बात को जब कांग्रेस नेता और पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम ने कहा तो खुद उनकी पार्टी में ही बवाल हो गया. खुद मणिपुर कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर चिंदबरम पर एक्शन लेने की मांग कर दी. इसके साथ ही चिदंबरम के उस ट्वीट को भी डिलीट करने को कहा जो बवाल की जड़ था. दरअसल चिदंबरम के ट्वीट में बिरेन सिंह को हटाने के साथ मणिपुर में क्षेत्रीय स्वायत्तता के बारे में भी लिखा गया था , जो नाराजगी का असली कारण बन गया. पर सोचने वाली बात यह है कि आखिर स्वायत्ता का विरोध स्थानीय कांग्रेस क्यों कर रही है. क्या कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व मणिपुर हिंसा को ठीक से समझ नहीं पा रहा है?
1- क्यों हटाना पड़ा चिदंबर को ट्वीट
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने अपने ट्वीट में मणिपुर के विभिन्न जातीय समुदायों के लिए राज्य के भीतर क्षेत्रीय स्वायत्तता की वकालत की थी. चिदंबरम ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा था कि मणिपुर में 5000 अतिरिक्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) तैनात करना समस्या का समाधान नहीं है. उन्होंने लिखा था कि इसके बजाय, अधिक समझदारी की जरूरत है , यह स्वीकार करना चाहिए कि मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह इस संकट की जड़ हैं और उन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए. जरूरत है कि मैतेई, कुकी-जो और नागा एक राज्य में तभी रह सकते हैं जब उन्हें वास्तविक क्षेत्रीय स्वायत्तता मिले. इसके साथ ही यह भी लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री अपनी जिद छोड़ें, मणिपुर जाएं, वहां के लोगों से विनम्रता के साथ बात करें और उनके दुख-दर्द और आकांक्षाओं को समझें.
पर चिदंबरम के लिए यह ट्वीट उल्टा पड़ गया. मणिपुर के 10 कांग्रेस नेताओं, जिनमें वर्तमान विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हैं, ने खड़गे को पत्र लिखकर चिदंबरम की पोस्ट पर नाराजगी जाहिर की. पत्र में उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर बैठक की और सर्वसम्मति से चिदंबरम के बयान की निंदा की. कांग्रेस की स्थानीय ने लिखा कि यह पोस्ट मणिपुर के इस संवेदनशील समय में बिलकुल अनुचित भाषा और भावनाओं को व्यक्त करता है. कांग्रेस पार्टी हमेशा मणिपुर की एकता और क्षेत्रीय अखंडता के पक्ष में खड़ी रही है. हम एआईसीसी से अनुरोध करते हैं कि वे पी. चिदंबरम के खिलाफ तत्काल उचित कार्रवाई करें और उन्हें यह पोस्ट तुरंत हटाने का निर्देश दें. मणिपुर कांग्रेस प्रमुख के. मेघाचंद्र ने भी चिदंबरम की पोस्ट के नीचे टिप्पणी की थी कि कृपया इसे डिलीट करें. मणिपुर में स्थिति ठीक नहीं है और यह बहुत संवेदनशील मामला है. पूर्व मुख्यमंत्री ओक्राम इबोबी सिंह ने चिदंबरम के बयान से राज्य इकाई को अलग करते हुए कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है. इबोबी सिंह ने लिखा कि हमने ट्वीट देखते ही तुरंत मल्लिकार्जुन खड़गे को सूचित किया. खड़गे जी ने तुरंत चिदंबरम से बात की और उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी गई.
2- क्या चिदंबरम हैं मणिपुर संकट की जड़
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह पहले ही चिदंबरम पर निशाना साधते रहे हैं. वो आरोप लगाते हैं कि मणिपुर संकट की जड़ें 2008 में चिदंबरम द्वारा ज़ोमी रिवोल्यूशनरी आर्मी के साथ किए गए सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन समझौते में निहित हैं. सीएम बीरेन सिंह ने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बयान पर प्रतिक्रिया दी और मणिपुर में फिर हिंसा के लिए पी चिदंबरम की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया. सीएम सिंह ने कहा, पी. चिदंबरम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा संकट मणिपुर के सीएम के कारण है. मैं यह कहना चाहता हूं कि कांग्रेस के समय में केंद्रीय नेताओं की अनदेखी के कारण हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. एन बीरेन सिंह ने कहा, वर्तमान संकट का मूल कारण भी पी चिदंबरम ही हैं. जब वो तत्कालीन कांग्रेस सरकार में गृह मंत्री थे और ओकराम इबोबी सिंह (मणिपुर के) सीएम थे तो वो म्यांमार के जोमी रिवोल्यूशनरी आर्मी के अध्यक्ष थांगलियानपाउ गुइते को मणिपुर लेकर आए थे. यह संगठन म्यांमार में प्रतिबंधित है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






